सखी वन स्टाॅप सेन्टर का निरीक्षण – सवाई माधोपुर

सखी वन स्टाॅप सेन्टर का निरीक्षण – सवाई माधोपुर

सखी वन स्टाॅप सेन्टर का निरीक्षण – सवाई माधोपुर
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार श्रीमती श्वेता गुप्ता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर ने सखी वन स्टॉप सेन्टर शहर सवाई माधोपुर का निरीक्षण किया।
इस दौरान सखी वन स्टॉप सेन्टर पर स्टॉप की स्थिति, पीडित महिलाओं को दी जाने वाली विधिक सहायता, चिकित्सकीय सुविधा, फर्स्ड एड बॉक्स की व्यवस्था, पीडित महिला के साथ हुई घटना के संबंध में पुलिस के प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करवाने की कार्यवाही के संबंध में, मनोसामाजिक परामर्श, कुशल परामर्शदाता, पीडिता को अस्थाई आश्रय की सुविधा, स्नानागार, पर्याप्त ओढने-बिछाने की व्यवस्था, पीडिताओं को दैनिक उपयोग की वस्तुओं की उपलब्धता, भोजन की व्यवस्था आदि के संबंध में पूछताछ कर जांच की गई। मौके पर उपस्थित सखी वन स्टॉप की परामर्शदाता रश्मि रानी शर्मा को कोविड-19 के बढते हुए संक्रमण को देखते हुए सेन्टर की साफ-सफाई, सेनेटाईज करवाने, मास्क एवं फेसमास्क का प्रयोग करने हेतु निर्देश प्रदान किये। इस अवसर पर सखी वन स्टॉप की सहायिका हीना प्रवीन एवं सुरक्षाकर्मी मनोज जैन उपस्थित थे।

G News Portal G News Portal
33 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.