सखी वन स्टॉप सेन्टर का निरीक्षण – सवाई माधोपुर

सखी वन स्टॉप सेन्टर का निरीक्षण – सवाई माधोपुर

सखी वन स्टॉप सेन्टर का निरीक्षण
सवाई माधोपुर 11 अगस्त। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार 10 अगस्त को श्वेता गुप्ता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर ने सखी वन स्टॉप सेन्टर शहर सवाई माधोपुर का मासिक निरीक्षण किया।
दौरान निरीक्षण सखी वन स्टॉप सेन्टर पर स्टॉप की स्थिति, पीडित महिलाओं को दी जाने वाली विधिक सहायता, चिकित्सकीय सुविधा, फर्स्ड एड बॉक्स की व्यवस्था, पीडित महिला के साथ हुई घटना के संबंध में पुलिस के प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करवाने की कार्यवाही के संबंध में, मनोसामाजिक परामर्श, कुशल परामर्शदाता, पीडिता को अस्थाई आश्रय की सुविधा, स्नानागार, पर्याप्त ओढने-बिछाने की व्यवस्था, पीडिताओं को दैनिक उपयोग की वस्तुओं की उपलब्धता, भोजन की व्यवस्था आदि के संबंध में पूछताछ कर जांच की गई।
साथ ही मौके पर उपस्थित सखी वन स्टॉप की प्रबन्धक कृतिका शुक्ला को पीडित महिलाओं को आश्रय की सुविधा उपलब्ध कराने, आश्रय में साफ-सफाई रखने, औढने व बिछाने की पर्याप्त व्यवस्था रखने के संबंध में निर्देश प्रदान किये। सखी वन स्टॉप सेन्टर द्वारा पीडित महिलाओं को दी गई सहायता के संबंध में रजिटस्र आदि की जांच कर व्यवस्थाओं को सुधारने तथा सेनेटाईजर, मास्क एवं फेशमास्क का प्रयोग करने हेतु निर्देश प्रदान किये। इस अवसर पर सखी वन स्टॉप की केन्द्र प्रबन्धक कृतिका शुक्ला, केस वर्कर तनु जैन, आई.टी. वर्कर क्षिप्रा जैन व मयंक शर्मा, सहायिका हिना परवीन, सुरक्षा गार्ड मनोज जैन आदि उपस्थित थे।

G News Portal G News Portal
18 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.