स्काउट गाइड आवासीय शिविर का निरीक्षण

स्काउट गाइड आवासीय शिविर का निरीक्षण

स्काउट गाइड आवासीय शिविर का निरीक्षण
सवाई माधोपुर 6 दिसम्बर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय सवाई माधोपुर के तत्वावधान में आयोजित 7 दिवसीय आवासीय बी एस टी सी ग्रुप प्रशिक्षण में 133 छात्राध्यापक भाग ले रहे है। प्रशिक्षण के तृतीय दिवस प्रशिक्षण के दौरान घनश्याम बैरवा अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा सवाई माधोपुर द्वारा अवलोकन किया गया।
शिविर संचालक रामचरण पंवार तथा महेश सेजवाल स्थानीय संघ सचिव द्वारा स्काउट की परम्परा अनुसार स्वागत किया गया। निरीक्षण के दौरान बैरवा ने अपने जीवन के उसूल स्थापित करने, महापुरुषों की जीवनी पढ़ने व उनके आदर्शों को जीवन में उतारने, पर्यावरण चेतना एवं आवश्यकता वालों की सहायता करने जैसे विषयों पर मार्मिक विचार प्रकट किये। शिविर में जुगराज बैरवा स्काउटर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शेरपुर खिलचीपुर, दिनेश चन्द सिंहल, रामदेव सिंह झुन्झुनूं द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। क्वाटर मास्टर का दायित्व महावीर जैन द्वारा निर्वहन किया जा रहा है।

G News Portal G News Portal
22 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.