समर्पण निधि के लिए लोगो को किया प्रेरित

समर्पण निधि के लिए लोगो को किया प्रेरित

समर्पण निधि के लिए लोगो को किया प्रेरित
खंडार 13 फरवरी। अयोध्या राममंदिर निर्माण के लिए भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र गोठवाल नें खण्डार बालेर, बहरावण्डा कलां, नायपुर आदि गांवो में जाकर राममंदिर निर्माण क्षेत्र निधि के लिए लोगो को प्रेरित कर मंदिर के लिए चन्दा एकत्रित किया।
गोठवाल नें बताया कि 500 साल बाद देश में भव्य राममंदिर का निर्माण हो रहा है। राममंदिर के लिए अनेक भामाशाहो नें अपना योगदान देकर मंदिर बनाने की इच्छा जताई लेकिन विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक भारतीय परिवार के एक सदस्य से 10 रूपए से लेकर 1 करोड़ तक दान लेने का नियम बनाया। जिसके तहत राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ, बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद आदि कई संस्थाऐं भारतीय जनता पार्टी इस पुण्य कार्य को कर रहे हैं।
निर्माण निधि के लिए राशि एकत्रित करने के बाद बालेर रोड़ स्थित पुराने टीवीएस शोरूम पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। जिसमें कार्यकर्ताओ नें बिजली के अधिक दर करने, लोगों के साथ पक्ष पूर्ण कार्रवाई करने, पंचायती राज संस्थाओ मे मनमाने तरीके से आज तक राशि नहीं डालने के बारे में बताया। इस पर भाजपा प्रदेश मंत्री ने गहलोत सरकार हर मोर्चे पर विफल बताया। उन्होने कहा कि जनता मंहगाई पर मंहगाई बढ रही है। कोरोना के नाम पर योजना को बंद किया जा रहा है। केन्द्र सरकार की जनता जल योजना कों बदलकर ग्रामीण जलयोजना कर 50 प्रतिशत राशि केन्द्र व 50 प्रतिशत राशि राज्य के नाम से दी जा रही है।
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष गंगाशंकर गौत्तम, मंडल महामंत्री बीरबल गुर्जर, गोपाल जांगिड, दिनेश सिंघल, कुलदीप सिंह जादौन, मांगीलाल बैरवा आदि लोग मौजूद थे।

G News Portal G News Portal
25 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.