वृक्षारोपण अभियान के संबंध में दिये निर्देश
खण्डार 7 अगस्त। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति एवं सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट खंडार सुश्री श्वेता अग्रवाल के द्वारा 15 अगस्त से आयोजित किए जाने वाले सघन वृक्षारोपण अभियान के सफल क्रियान्वयन के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिये।
उन्होने बताया कि तालुका विधिक सेवा समिति खंडार के तत्वाधान में संपूर्ण तालुका में अलग-अलग स्थानों पर 15 अगस्त को वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया जाना है। पंचायत समिति खंडार एवं विद्यालय में पौधे लगाने के लिए अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एवं विकास अधिकारी पंचायत समिति को स्थान चिन्हित करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही पशुओं से बचाव हेतु पौधों की सुरक्षा की भी जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही तालुका मुख्यालय पर स्थित सरकारी विभागों के परिसर, स्कूल कॉलेज परिसर, छात्रावास परिसर, महाविद्यालय कॉलेज आदि को वृक्षारोपण हेतु चिन्हित किए जाने के संबंध में चर्चा कर निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर बंशीधर योगी उप जिला कलेक्टर खंडार, जगदीश प्रसाद बेरवा विकास अधिकारी पंचायत समिति खंडार, कमलेश तेहरिया अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी खंडार, विष्णु गुप्ता रेंजर वन विभाग खंडार व भगवानलाल थाना अधिकारी पुलिस थाना खंडार आदि उपस्थित थे।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.