कोरोना गाइडलाइन पालना और कानून व्यवस्था की समीक्षा कर दिए निर्देश

कोरोना गाइडलाइन पालना और कानून व्यवस्था की समीक्षा कर दिए निर्देश

कोरोना गाइडलाइन पालना और कानून व्यवस्था की समीक्षा कर दिए निर्देश
सवाईमाधोपुर, 9 जुलाई। जिला मजिस्ट्रेट राजेन्द्र किशन ने ईद उल जुहा को देखते हुये सभी एसडीएम की कानून व्यवस्था सम्बंधी शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में बैठक ली। बैठक में एसपी राजेश सिंह, सवाईमाधोपुर एडीएम डॉ. सूरज सिंह नेगी, गंगापुर सिटी एडीएम नवरतन कोली भी उपस्थित रहे।
डीएम ने निर्देश दिये कि सभी एसडीएम पुलिस उप अधीक्षक, एसएचओ, मुस्लिम धर्म गुरूओं के साथ बैठक कर उन्हें कोरोना गाइडलाइन की जानकारी देकर इसकी पालना करवाने के उनसे सहयोग का आग्रह करें। 2 गज दूरी, सेनेटाइजेशन, मास्क के प्रोटोकॉल की पालना करें। मुस्लिम धर्म गुरू लोगों को घर पर ही रह कर नमाज के लिये प्रोत्साहित करें।
एसपी ने बताया कि जिले में पूर्ण साम्प्रदायिक सौहार्द है, अफवाह या तनाव फैलाने वालों पर कडी कार्रवाई करने के निर्देश हैं। कोरोना गाइडलाइन की पालना करवाई जा रही है।

G News Portal G News Portal
22 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.