कोरोना की गाइड लाइन के निर्देश बैठक में दिए
महेन्द्र शर्मा
वजीरपुर, उप जिला कलेक्टर नरेंद्र कुमार मीणा के द्वारा वजीरपुर उपखंड कार्यालय में वजीरपुर के समस्त कार्मिकों की मीटिंग लेकर कर्मचारियों को कोरोना गाइड लाइन का पालन करने के निर्देश दिए। कार्यालय के सहायक सचिव सतीश मीणा ने बताया कि कोविड-19 वैक्सीनेशन तथा कोरोना गाइडलाइन की पालना करते हुए सभी कार्मिकों को आदेशित किया। 45 वर्ष या 45 वर्ष से अधिक सभी व्यक्तियों को कोरोना टीका लगाया जाए और गांव के लोगों को जागरुक एवं टीका के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए तथा प्रधानाचार्य को ग्राम स्तरीय कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया जिसमें ग्राम पंचायत के सभी कार्मिकों की टीम बनाकर वार्ड वाइज कोरोना वैक्सीन एवं कोरोना गाइडलाइन की पालना करते हुए वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करें।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.