घटते लिंगानुपात में सुधार के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देष

घटते लिंगानुपात में सुधार के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देष

घटते लिंगानुपात में सुधार के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देष
सवाई माधोपुर  जिला कलक्टर राजेन्द्र किषन की अध्यक्षता में बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना एवं राज्य बालिका नीति के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ। बैठक में जिला कलक्टर राजेन्द्र किषन ने जिले में बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजनान्तर्गत किये गये कार्याे की समीक्षा की। जिले में घटते लिंगानुपात पर चिंता जताते हुए इसमें सुधार के लिए विषेष प्रयास करने तथा कार्ययोजना बनाकर क्रियांवित करने की बात कही। इस हेतु विशेष जागरूकता अभियान के संचालन के निर्देश प्रदान किये गये।
जिला कलक्टर ने बैठक के दौरान गत वर्ष बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान के तहत बालिकाओं को कंप्यूटर षिक्षा में दक्ष बनाने के लिए 1142 बालिकाओं को आरएससीआईटी के निषुल्क कंप्यूटर प्रषिक्षण के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इसी प्रकार 38 बालिकाओं को दिए गए टेली प्रषिक्षण, सखी वन स्टाॅप सेंटर के संचालन के संबंध में निर्देष दिए। बैठक में सखी वन स्टाॅप सेंटर से लाभान्वित 63 एवं महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र की 267 लाभार्थियों के संबंध में चर्चा की। बैठक में कलेक्टर ने कहा के जिले में लिंगानुपात का घटना चिंतनीय है। उन्होंने आंगनबाडी केन्द्रों पर लगवाए गए गुड्डा-गुड्डी बोर्ड पर नियमित रूप से जन्म लेने वाले बच्चे-बच्चियों की सूचना अपडेट करने के निर्देष दिए। इसी प्रकार महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र तथा सखी वन स्टाॅप सेंटर का संचालन के संबंध में निर्देष दिए। बैठक में लिंगानुपात में सुधार हेतु ‘‘बेटियां अनमोल है’’ विशेष जागरूकता अभियान, ड्रा आउट बालक बालिकाओं को विद्यालय से जोडने के लिए विषेष प्रयास करने के निर्देष दिए। बैठक में महिला दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर सीईओ जिला परिषद रामस्वरूप चैहान, एएसपी सुरेन्द्र दानोदिया, डीडी आईसीडीएस, बाल अधिकारिता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं एनजीओ प्रतिनिधि मौजूद थे।

G News Portal G News Portal
26 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.