अटल भूजल योजना में जिले की 29 पंचायतों के वाटर सिक्योरिटी प्लान के संबंध में चर्चा कर दिए निर्देश

अटल भूजल योजना में जिले की 29 पंचायतों के वाटर सिक्योरिटी प्लान के संबंध में चर्चा कर दिए निर्देश

अटल भूजल योजना में जिले की 29 पंचायतों के वाटर सिक्योरिटी प्लान के संबंध में चर्चा कर दिए निर्देश
सवाई माधोपुर, 23 सितंबर। अटल भूजल योजना क्रियांविति समिति की बैठक जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में गुरूवार को हुई। बैठक में कलेक्टर ने भूजल की उपलब्धता के अनुसार जिले की 29 ग्राम पंचायतों के लिए तैयार किए गए वाटर सिक्योरिटी प्लान के डेटा की समीक्षा की तथा कृषि, जलग्रहण एवं भू संरक्षण विभाग के प्रस्तावित कार्याे को अद्यतन करने के निर्देश भूजल वैज्ञानिक को दिए।
बैठक में भूजल वैज्ञानिक ने बताया कि वाटर सिक्योरिटी प्लान के तहत जिले की चौथ का बरवाडा पंचायत समिति के भगवतगढ, ईसरदा, कुस्तला, पांचोलास, रजवाना, रवांजना चौड, टापुर, शिवाड, बलरिया एवं भेडोला, खंडार ब्लॉक की दौलतपुरा, गोठडा, गंडावर, मेईकलां, छाण, बरनावदा, खंडार, बालेर, चितारा एवं लहसोडा तथा सवाई माधोपुर ब्लॉक की जीनापुर, सूरवाल, छारोदा, कुंडेरा, रावल, ओलवाडा, भदलाव, श्यामपुरा, भूरी पहाडी एवं बाडोलास ग्राम पंचायत को लिया गया है। इन पंचायतों में वाटर रिसोर्सेज, वाटर ऑडिट एवं वाटर सिक्योरिटी प्लान बनाया जा रहा है।
कलेक्टर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्लान निर्माण एवं क्रियांवित करने में समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीईओ जिला परिषद उत्तम सिंह शेखावत, सीपीओ बाबूलाल बैरवा, एसई पीएचईडी सीताराम मीना, कृषि उप निदेशक राधेश्याम मीना, सहायक निदेशक उद्यान चंद्रप्रकाश बडाया सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

G News Portal G News Portal
15 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.