स्वास्थ्य विशेषज्ञों के साक्षात्कार स्थगित
सवाई माधोपुर 26 अगस्त। राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित बजरिया, सिटी व मानटाउन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेषज्ञों की अंशकालिक सेवा लेने हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सवाई माधोपुर कार्यालय द्वारा विज्ञप्ति जारी की गई थी।
जानकारी के अनुसार वर्तमान में सवाई माधोपुर जिले में जिला परिषद व पंचायत समिति के चुनाव के कारण आचार संहिता लगी होने के करण विशेषज्ञों के होने वाले साक्षात्कार अग्रिम आदेशों तक निरस्त कर दिया गया है।