जैन समान का ज्ञापन

जैन समान का ज्ञापन

जैन समान का ज्ञापन

सवाई माधोपुर 25 मार्च 2021

आगामी 25 अप्रैल को महावीर जयंती पर आयोजित होने वाली अध्यापक पात्रता परीक्षा (रिट) की तिथि बदलने की मांग को लेकर आज सवाई माधोपुर में जैन समाज के लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया । जैन समाज के लोग रैली के रुप में जिला मुख्यालय के पुराने शहर से रवाना होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे । जहाँ उन्होंने कलेक्ट्रेट के समक्ष जोरदार प्रदर्शन करते हुवे मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और अध्यापक पात्रता परीक्षा की तिथि बदलने की मांग की , ज्ञापन के माध्यम से जैन समाज के लोगो ने बताया कि 25 अप्रैल को महावीर जयंती है लेकिन माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान द्वारा बिना सोचे समझे ही 25 अप्रैल को अध्यापक पात्रता परीक्षा के आयोजन की तिथि घोषित कर दी गई । इससे जैन समाज के लोगो मे भारी आक्रोश है । जैन समाज के लोगो ने ज्ञापन के माध्यम से अध्यापक पात्रता परीक्षा की तिथि बदलने की मांग की है

G News Portal G News Portal
24 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.