जल जीवन मिशन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन बिछोछ
जल जीवन मिशन के तहत राजस्थान आजीविका मिशन जीवन कौशल प्रशिक्षण का ग्राम पंचायत में एक अप्रैल से तीन अप्रैल तक प्रशिक्षण दिया गया जिसमें पंचायत समिति बामनवास के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया राज संदर्भ व्यक्ति रामलाल मीणा द्वारा जल जीवन मिशन के बारे में विस्तृत जानकारी देकर सभी को जागरुक किया गया इस प्रशिक्षण का आयोजन संकल्प सेवा संस्थान द्वारा किया जा रहा है जिला सलाहकार सीएल मीणा के मार्गदर्शन में सवाई माधोपुर जिले के शिक्षित बेरोजगार 1170 युवाओं को पूरे जिले में प्रशिक्षण दिया जा रहा है इस मौके पर भिनौरा सरपंच भरोसी लाल बेरवा फुलवारा सरपंच हरि राम मीणा बिछोछ सरपंच प्रतिनिधि रामलाल मीणा चांदनहोली सरपंच रामखिलाड़ी मीणा आदि उपस्थित थे
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.