जमीयत उलेमा ए हिंद का इजलास ए आम कल 

जमीयत उलेमा ए हिंद का इजलास ए आम कल 

जमीयत उलेमा ए हिंद का इजलास ए आम कल
सवाई माधोपुर 6 अक्टूबर। जमीयत उलेमा ए हिंद राजस्थान शाखा सवाई माधोपुर की ओर से गुरुवार 7 अक्टूबर को एक जलसे का आयोजन सवाई माधोपुर शहर स्थित मिर्जा के बाग में किया जाएगा।
जमीयत के जिला प्रवक्ता मौलाना मोहम्मद अबसार नाशरी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष मौलाना कारी मोहम्मद अमीन, प्रधानाचार्य, दारुल उलूम पोकरण होंगे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मुफ्ती अब्दुल सलाम साहब कासमी एवं अध्यक्षता काजी निसारुल्लाह, काजी ए शहर, सवाई माधोपुर रहेंगे। कार्यक्रम का आरंभ कारी हिदायतुल्लाह के द्वारा कुरान के पाठ से होगा। कार्यक्रम में पूरे जिले भर एवं प्रदेश के अन्य जिलों के उलेमा ए किराम एवं जमीयत प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। महिलाओं के बैठने की विशेष व्यवस्था पृथक से रहेगी।
कार्यक्रम के संयोजक मौलाना मोहम्मद नोमान ने जानकारी देते हुए कहा कि इस भव्य कार्यक्रम में पूरे जिले के धार्मिक प्रतिनिधियों सहित आम लोग अधिकाधिक संख्या में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्थानीय प्रतिनिधि हाफिज मुहम्मद राशिद, मौलाना मुहम्मद ताहिर, हाफिज मुहम्मद शादाब, मौलाना मुहम्मद इरफान, मौलाना मुहम्मद उमर और मौलाना मुहम्मद अबसार नाशरी एवं अन्य उलमा किराम को कार्यक्रम के विभिन्न प्रभार सौंपे गये हैं।

G News Portal G News Portal
33 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.