संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर सोमवार से

संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर सोमवार से

संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर सोमवार से
सवाई माधोपुर 13 फरवरी। शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय में एनसीसी इकाई में प्रशिक्षु तृतीय वर्ष का 5 दिवसीय संयुक्त वार्षिक सैन्य प्रशिक्षण शिविर सोमवार से प्रारम्भ होगा।
एनसीसी अधिकारी कैप्टन डाॅ. ओ.पी. शर्मा ने बताया कि त्रिवर्षीय ‘सी’ प्रमाण पत्र परीक्षा हेतु कैडेट्स का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर उतरी परिसर स्थित महाविद्यालय के खेल मैदान पर आयोजित होगा। डाॅ. शर्मा ने बताया कि कैडेट्स को प्रातः 8 बजे से योग, प्राणायाम, ध्यान, ड्रिल, मार्च पास्ट, वेपन ट्रेनिंग, फील्ड क्राफ्ट, डीएसटी व सैन्य प्रबन्धन की जानकारी दी जायेगी। डाॅ. शर्मा ने बताया कि कैडेट्स अपने ‘बी’ प्रमाण पत्र की प्रति सहित मूल दस्तावेज लेकर वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के लिए उपस्थित होंगे। शिविर के 14 राजस्थान बटालियन एनसीसी के पीआई इंस्ट्रक्टर स्टाॅफ द्वारा सैन्य प्रशिक्षण दिया जायेगा।

G News Portal G News Portal
23 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.