न्यायिक अधिकारियों कर्मचारियों को लगी कोरोना वेक्सीन
सवाई माधोपुर 14 मई। अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) सवाई माधोपुर अश्वनी विज की अध्यक्षता में 14 मई को संपूर्ण जिले के न्यायिक अधिकारी, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं, मुंशी एवं उनके परिवारजनों को कोरोना वेक्सीन लगाने के लिए विशेष केम्प आयोजित हुऐ। जिला मुख्यालय, बोली, खंडार एवं बामनवास में, 13 मई को गंगापुर सिटी में कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
श्वेता गुप्ता, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर ने बताया कि शिविर में जिले में कुल 760 व्यक्तियों को वैक्सीन लगाई गई।
राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानटाउन पीएससी सवाई माधोपुर में न्याय विभाग के कर्मचारियों एवं अभिभाषकों के लिए टीकाकरण का विशेष कैम्प की व्यवस्थाओं में डॉक्टर अंजनी कुमार शर्मा, स्काउट गाइड सचिव महेश सेजवाल, नर्सिंग ऑफिसर भूपेश, अंकुर शर्मा, एडवोकेट विक्रांत गौतम, रोवर अंशुल सेजवाल, राहुल शर्मा, राजा गौतम सहित समस्त मेडिकल स्टाफ, ने सभी को मास्क का प्रयोग करने, बार बार हाथ धोना, सेनेटाइजर का उपयोग करना, वैक्सीन लगवाना विना काम घर से बाहर नहीं निकलना, सरकार की गाइड लाइन का पालन करना आदि की जानकारी दी।
ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी बामनवास के सहयोग से बामनवास न्यायालय परिसर में मनमोहन चंदेल सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट बामनवास के सुपरविजन में आयोजित वैक्सीनेशन कैंप में 18 से अधिक आयु के अधिवक्ता न्यायालय के कर्मचारी एवं उनके परिवार जन का वैक्सीनेशन किया गया।