जिला अभिलेखागार की रद्दी नीलामी अब 26 मार्च को होगी

जिला अभिलेखागार की रद्दी नीलामी अब 26 मार्च को होगी

जिला अभिलेखागार की रद्दी नीलामी अब 26 मार्च को होगी
सवाई माधोपुर, 24 मार्च। जिला अभिलेखागार की पूर्व की रद्दी नीलामी सूचना को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। अब उक्त रद्दी की नीलामी 26 मार्च 2021 को दोपहर एक बजे जिला अभिलेखागार कलेक्ट्रेट सवाई माधोपुर में होगी। अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ सूरज सिंह नेगी ने बताया कि इच्छुक बोलीदाता 26 मार्च को दोपहर 11 बजे तक अमानत राशि एक हजार रूपए कार्यालय में जमा करवाकर बोली में भाग ले सकते है। बोलीदाता का जीएसटी में रजिस्ट्रेशन होना आवश्यक है। बोलीदाता को बोली हेतु आवेदन पत्र के साथ जीएसटी रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र व स्वयं के फोटो पहचान पत्र की प्रति आवश्यक रूप से जमा करवानी होगी। बोलीदाता का स्वयं उपस्थित होकर बोली में भाग लेना अनिवार्य है। अन्य व्यक्ति/प्रतिनिधि को बोली लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। बोली के संबंध में विस्तृत शर्ते एवं अन्य जानकारी कार्यालय समय में कार्यालय से की जा सकती है।

G News Portal G News Portal
18 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.