कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ उद्घाटन, उद्घाटन मैच शेषा ने जीता
मलारना चौड़
मीनेष नवयुवक मंडल मलारना चौड़ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वामी आत्मानंद वैदिक गुरुकुल के आचार्य सोमदेव रहे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत मलारना चौड़ सरपंच रुक्मणी मीणा रही। उद्घाटन कार्यक्रम में बोलते हुए आचार्य सोमदेव ने भारत के मूल खेल कबड्डी की प्रतियोगिता आयोजित करने पर मीनेश नवयुवक मंडल की भूरी भूरी प्रशंसा की।आचार्य सोमदेव ने बताया कि वेदों में भी कबड्डी को बलवर्धक खेल बताया गया है। कार्यक्रम के दौरान गुरुकुल के आचार्य सोमानंद जी , निमोद सरपंच गुलबाई मीना , पूर्व सरपंच प्रहलाद मीणा, भवानीशंकर मीणा कीरतपुरा, विजय मीणा जस्टाना, हेमराज मीणा करेल, मोरेल परियोजना के चेयरमैन कांजीलाल मीणा, जीएसएस अध्यक्ष बत्ती लाल मीणा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के उद्घाटन मैच में शेषा की टीम ने मलारना चौड़ को 51- 42 के अंतर से हराया।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.