संगीतमय भागवतकथा ज्ञानयज्ञ के शुभारंभ पर गाजे-बाजे से निकली कलश यात्रा

संगीतमय भागवतकथा ज्ञानयज्ञ के शुभारंभ पर गाजे-बाजे से निकली कलश यात्रा

संगीतमय भागवतकथा ज्ञानयज्ञ के शुभारंभ पर गाजे-बाजे से निकली कलश यात्रा, सैंकड़ों धर्मप्रेमी हुए शामिल-गंगापुर सिटी

गांव बड़ी उदेई में मुनीम परिवार वालों के देव स्थान पर गुरुवार से शुरू हुई संगीतमय भागवतकथा ज्ञानयज्ञ के शुभारंभ पर गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। गांव के हनुमान मंदिर से शुरू हुई कलश यात्रा की रवानगी से पहले आचार्य कमल किशोर शास्त्री ने कलशों की पूजा अर्चना करवाई। कलश यात्रा में काफी महिलाएं सिर पर कलश रखकर शामिल हुई। इसके अलावा सैंकड़ो धर्म प्रेमी लोग जयकारों के साथ शोभा यात्रा में शामिल हुए।
आयोजन से जुड़े संतोष गर्ग और सीताराम गर्ग ने बताया कि 4 मार्च से शुरू हुई कथा 11 मार्च तक चलेगी। शोभायात्रा में आचार्य कमल किशोर को घोड़ी पर बैठाकर निकाला गया। शोभायात्रा में भागवत ग्रंथ और लड्डू गोपालजी को संतोष गर्ग, सीताराम गर्ग, श्रीराम, जितेंद्र, दिनेश, आशीष, मानमोहन, विकास, गोविंद अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, लखन, सुरेश सहित अन्य लोगो ने अपने सिर पर धारण किया। कथा का समय सुबह 9 से दोपहर 12 बजे एवं दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक का रखा गया है। कथा मे पहले दिन शुकदेव जन्म का प्रसंग सुनाया गया। कथा का महत्व बताते हुए कहा कि कथा का नियमित श्रवण करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। मनुष्य को नियमित कथा सुन्नी चाहिय। कथा में सात दिनों तक सृष्टि वर्णन, मनोरक्षक संवाद, कपिल देवहुति संवाद, सती कथा, ध्रुव चरित्र एवं शिव विवाह, राम जन्म, कृष्ण जन्म, नंदोत्सव, कंस वध, यदुवंश वर्णन आदि के प्रसंग सुनाए जाएंगे। भागवतकथा के समापन पर 11 मार्च को भंडारा होगा। इससे पहले सुबह 9 बजे से हवन यज्ञ में आहुतियां दी जाएंगी। सभी धर्मप्रेमियों से भागवतकथा में प्रवचन सुनकर धर्म लाभ उठाए जाने की अपील की गई है।

G News Portal G News Portal
20 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.