कपिल बने कबड्डी संघ जिलाध्यक्ष
सवाई माधोपुर 11 मार्च। जिला कबड्डी संघ के सम्पन्न हुऐ चुनाव में कपिल बंसल को जिलाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।
चुनाव अधिकारी रामस्वरूप स्वर्णकार, राजस्थान कबड्डी संघ के ऑब्जर्वर अब्दुल जब्बार, जिला ओलंपिक संघ के ऑब्जर्वर लियाकत अली, जिला खेल संघ अधिकारी विनोद कुमार सिंह, राजस्थान ओलंपिक के महासचिव अरुण सारस्वत की मौजूदगी में सम्पन्न कराए गऐ चुनाव में कपिल गुप्ता जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष, जावेद कासिम जिला कबड्डी संघ के सचिव, अब्दुल शाकिर कोषाध्यक्ष, अब्दुल सलीम खान चेयरमैन, उपाध्यक्ष पद पर हरि सिंह गुर्जर, अनीश मोहम्मद, रंजीत मीणा, शेख इसरार, संयुक्त सचिव पद पर अरविंद पालीवाल, अशोक कुमार, शहजाद खान, इफ्तिखार अहमद, एग्जीक्यूटिव मेंबर पद पर मोहम्मद मारूफ, शेरू अली, हितेश कुमार, साबिर खान निर्वाचित किए गए। निर्वाचित किए गए सभी पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया।
इस मौके पर चुनाव संपन्न कराने वाले पदाधिकारियों का विभिन्न क्लबों से पधारे सचिवो एवं उपस्थित सदस्यों ने पधारे हुए अतिथियों का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। मंच संचालन पूर्व पार्षद रफीक मोहम्मद ने किया।