कैटरीना कैफ विकी कौशल की शादी चौथ का बरवाड़ा फोर्ट से तय मुंबई से आई टीम ने लिया होटल में व्यवस्थाओं का जायजा – सवाई माधोपुर
मशहूर फ़िल्म अभिनेत्री कैटरीना कैफ अभिनेता विक्की कौशल के साथ सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा स्थित आलीशान फोर्ट में 7 से 9 दिसंबर के बीच शादी के बन्धन में बंधने जा रही हैं । इस विवाह के लिए मंगलवार रात मुंबई से आए 10 सदस्यों की टीम ने होटल का जायजा लिया व शादी के कार्यक्रमों के लिए व्यवस्था देखी । टीम द्वारा शादी की व्यवस्थाओं को लेकर जायजा लेने के साथ ही इस विवाह से सम्बंधित अटकलों को विराम मिल गया हैं और इसका बरवाड़ा फोर्ट से होना तय हो गया हैं । होटल प्रबंधन के अनुसार इस शादी की बुकिंग कंफर्म हो चुकी है लेकिन शादी का प्रोग्राम अभी तक घोषित नहीं हुआ है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार टीम ने बारात निकालने, भोजन व्यवस्था तथा विवाह के मुख्य कार्यक्रम होटल में किस जगह पर आयोजित करने हैं जैसी जानकारियां ली । यह टीम इस सम्बंध में मुंबई जाकर अपनी रिपोर्ट देगी । हालांकि वैवाहिक कार्यक्रमों की आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं की गई व शादी में बड़ी हस्तियों के आने तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर प्रबंधन भी अभी खुलकर कार्यक्रम घोषित नहीं कर रहा हैं ।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.