केशव मंगल ने बनाई वेस्ट प्लास्टिक से ईंट

केशव मंगल ने बनाई वेस्ट प्लास्टिक से ईंट

केशव मंगल ने बनाई वेस्ट प्लास्टिक से ईंट
सवाई माधोपुर 11 फरवरी। जिला मुख्यालय दशहरा मैदान स्थित स्टेप बाय स्टेप इंग्लिश स्कूल के छात्र केशव मंगल ने जिला स्तरीय विज्ञान मेले में जूनियर वर्ग मे प्रथम स्थान प्राप्त किया।
राजकीय बालिका उ मा विद्यालय मानटाउन मे 53 वी जिला स्तरीय विज्ञान मेले में जूनियर वर्ग मे छात्र केशव मंगल कक्षा 7 ने प्लास्टिक वेस्ट मैटेरियल से ईट बनाने का माॅडल प्रस्तुत किया। जिसमे पर्यावरण विषय पर छात्र ने इस विधि के द्वारा बेकार प्लास्टिक का पुनः प्रयोग कर ईट बनाकर अपनी प्रस्तुति वर्चुअल मोड पर निर्णायकों को दी। छात्र केशव ने अपने इस माॅडल के लिए हाल ही में इन्सपायर अवार्ड भी प्राप्त किया है। विद्यालय प्रधान संध्या सिंहल ने बालक व उनके परिजनों व शिक्षकोंको इस उपलब्धि पर बधाई दी।

G News Portal G News Portal
25 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.