महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि मनाई खण्डार

महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि मनाई खण्डार

महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि मनाई
खण्डार 19 जनवरी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई खंडार द्वारा महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि सरस्वती कंप्यूटर क्लासेस पर मनाई गई।
नगर मंत्री मनीष गौतम ने बताया कि राजस्थान के वीर सपूत महाराणा प्रताप के समक्ष जिला सह प्रमुख शिवदयाल मथुरिया ने दीप प्रज्वलन कर श्रद्धांजलि दी। जिला सह प्रमुख शिवदयाल मथुरिया ने महाराणा प्रताप के जीवन से प्रेरणा लेने एवं हल्दीघाटी के युद्ध के बारे में बताया। जिला मीडिया प्रमुख अंकित शर्मा ने वीर सपूत महाराणा प्रताप के संघर्ष और जीवन से प्रेरणा लेने एवं उनके आदर्शों को बताया। तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप के समक्ष श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर नगर कार्यालय मंत्री विजेंद्र कुमार शर्मा, गोविंद गौतम, मयंक मथुरिया, बंटी सैनी, जतिन चैधरी आदि उपस्थित रहे। विजेंद्र कुमार शर्मा और मनीष गौतम ने महाराणा प्रताप के जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

G News Portal G News Portal
30 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.