हफ्ते में एक दिन फैजाबाद 3 दिन वाया सुल्तानपुर चलेगी कोटा पटना ट्रेन-गंगापुर सिटी

हफ्ते में एक दिन फैजाबाद 3 दिन वाया सुल्तानपुर चलेगी कोटा पटना ट्रेन-गंगापुर सिटी

हफ्ते में एक दिन फैजाबाद 3 दिन वाया सुल्तानपुर चलेगी कोटा पटना ट्रेन-गंगापुर सिटी
कोटा से पटना के बीच स्पेशल ट्रेन 28 जनवरी से सप्ताह में 3 दिन वाया सुल्तानपुर तथा 1 दिन वाया फैजाबाद होकर चलेगी।अब तक यह ट्रेन सप्ताह में 2 दिन चलाई जा रही थी।सीनियर डीसीएम अजय कुमार पाल ने बताया कि 28 जनवरी से पटना से प्रत्येक सोमवार शुक्रवार और गुरुवार को प्रात: 11:45 बजे प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन सुबह 11:55 बजे कोटा पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी में कोटा से 1 फरवरी से प्रत्येक मंगलवार और सोमवार को शाम 6:10 बजे प्रस्थान करेगी। तथा दूसरे दिन शाम को 7:30 बजे पटना पहुंचेगी इसके अलावा कोटा से 29 जनवरी से अब प्रत्येक शुक्रवार को बाया फैजाबाद भी चलाने का निर्णय लिया गया है । यह गाड़ी पटना से 31 जनवरी से प्रत्येक रविवार को वाया फैजाबाद चलाई जाएगी।
मार्ग में यह विशेष ट्रेन कोटा मंडल के भरतपुर, बयाना,हिंडौन सिटी,गंगापुर सिटी,सवाई माधोपुर, इंदरगढ़ स्टेशन पर रुकेगी। इस ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 11 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी दो कोच वातानुकूलित, तृतीय श्रेणी के 4 कोच आरक्षित द्वितीय श्रेणी सामान्य सेटिंग के दो,गार्ड ब्रेकइवनवॉय के 2 कोच तथा पेट्रीकार सहित कुल 22 कोच रहेंगे।

G News Portal G News Portal
29 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.