गंगापुर सिटी कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी ,24 घंटे के अंदर ही पकड़ा मंदिर में चोरी का आरोपी।
सवाई माधोपुर -गंगापुर सिटी पुलिस ने लगातार शहर में हो रही मंदिरों में चोरियों के मामले में तत्परता दिखाते हुए कल गंगापुर सिटी शहर के सबसे बड़े धार्मिक आस्था के केंद्र कल्याण जी के मंदिर में हुई छत्र की चोरी के आरोपी को महज 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है ।
ज्ञात रहे कि कल दोपहर को घास मंडी स्थित कल्याण जी के मंदिर में एक बाइक सवार चोर ने दिनदहाड़े लॉकडाउन का फायदा उठाते हुए मंदिर में प्रवेश कर चांदी का छत्र चोरी कर ले जाने में सफलता हासिल की। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया और सीसीटीवी फुटेज में चोरी की पूरी वारदात कैद हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर टीम गठित करके तुरंत ही गंभीरता से इस मामले में तत्परता दिखाते हुए अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर दिया ।
इसका नतीजा यह निकला कि महज 24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने कल की चोरी का खुलासा कर दिया ।आज मीडिया को थानाधिकारी धनराज मीणा, पुलिस उप अधीक्षक कालूराम मीणा ने इस मामले में पूरी जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी सीताराम पुत्र मोतीलाल योगी, थाना लालसोट के तालाब गांव का रहने वाला है और इस पर विभिन्न थानों में पहले से ही चोरी के 8 मुकदमे दर्ज हैं ।पुलिस ने आरोपी से चांदी का छत्र, चोरी के लिए काम में ली गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। अभियुक्त को कल अदालत में पेश किया जाएगा।
देखे वीडियो
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.