कोतवाली थाना पुलिस ने 16 साल से फरार एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार – गंगापुर सिटी

कोतवाली थाना पुलिस ने 16 साल से फरार एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार – गंगापुर सिटी

गंगापुरसिटी। कोतवाली थाना पुलिस ने 16 साल से फरार एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। थाना अधिकारी धनराज मीना ने बताया कि गिरफ्तार स्थायी वारंटी मूर्ति मोहल्ला का रहने वाला राजीव पुत्र गोविन्द शरण है। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक व पुलिस मुख्यालय द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा व पुलिस उपाधीक्षक कालूराम के निर्देशन में अभियान चलाया जा रहा है। विशेष टीम ने मुखबिर की सूचना पर जयपुर से राजीव को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी के खिलाफ चार अलग-अलग मामलों में चार स्थायी वारंट जारी है। इनमें एक केस में भगोड़ा वारंट, दो में मफरूर वारंट व एक स्थायी गिरफ्तारी का वारंट है। ।

G News Portal G News Portal
81 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.