लाखन मीणा बने एनएसयूआई के राष्ट्रीय सह संयोजक

लाखन मीणा बने एनएसयूआई के राष्ट्रीय सह संयोजक

लाखन मीणा बने एनएसयूआई के राष्ट्रीय सह संयोजक
सवाई माधोपुर 28 सितम्बर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन, सोशल मीडिया विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन आदित्य भगत व राष्ट्रीय प्रभारी हर्ष बिसारिया, आयुष शर्मा ने बगलाई (गंगापुर सिटी) निवासी लाखन मीणा को एनएसयूआई सोशल मीडिया विभाग का राष्ट्रीय सह संयोजक नियुक्त किया है।
लाखन मीणा पिछले कई वर्षों से संगठन में सक्रिय रहते हुए कॉलेज इकाई अध्यक्ष, जिला सचिव, जिला प्रवक्ता के पद की जिम्मेदारी भी निभा चुके है। संगठन द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों एवं आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। छात्र हितों की लड़ाई हमेशा लड़ते रहे। सोशल मीडिया के माध्यम से विपक्ष को करारा कटाक्ष करने की कार्यशैली के कारण ही उन्हें सोशल मीडिया विभाग में राष्ट्रीय सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गयी। लाखन मीणा को एनएसयूआई सोशल मीडिया विभाग में राष्ट्रीय सह संयोजक नियुक्त होने पर विधायक रामकेश मीना, युथ काँग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव धीरज मीना सहित अनेक काँग्रेस नेताओं ने बधाई दी।
इस नियुक्ति पर लाखन मीणा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन, राष्ट्रीय चेयरमैन आदित्य भगत, राष्ट्रीय प्रभारी आयुष शर्मा, हर्ष बिसारिया सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा की संगठन ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है उस पर मैं पूर्ण रूप से खरा उतरूंगा और अपनी जिम्मेदारी पूर्ण रूप से ईमानदारी से निर्वहन करूँगा।

G News Portal G News Portal
82 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.