लल्ली को मिला मातृ वंदना का लाभ

लल्ली को मिला मातृ वंदना का लाभ

लल्ली को मिला मातृ वंदना का लाभ
सवाई माधोपुर, 17 नवंबर। प्रशासन गांवों के तहत ग्राम पंचायत हिगोटियां में आयेाजित केम्प में लल्ली माली पत्नि लखन लाल सैनी को मातृ वंदना योजना का लाभ मिला। लल्ली देवी ने बताया कि गर्भवती होने पर भी मुझे सरकार द्वारा दी जा रही प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना का लाभ अभी तक नही मिला था। शिविर में समस्या बताने पर आवेदन की जांच महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी गंगापुर सिटी को बुलाकर उनसे करवाई गयी। महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा आवेदन की जांच की गई एवं महिला का पंजीकरण आंगनबाडी केन्द्र सलालपुर पर करवाकर प्रार्थियां को विभाग द्वारा दी जा रही योजनाओं के तहत दाल, गेहूं, चावल इत्यादि प्राप्त करने हेतु, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना के तहत रूपये 5000/- की राशि की प्रक्रिया का आवेदन लेकर ऑनलाइन फार्म भरवाकर राशि हस्तानान्तरण करने की कार्यवाही पूरी करवाई गयी।

G News Portal G News Portal
28 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.