मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति एवं कालीबाई मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के लिए
सवाई माधोपुर, 10 जनवरी। अल्पसंख्यक समुदाय के लिए राज्य सरकार की और से वर्ष 2021-22 में मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृति योजना एवं काली बाई मेधावी छात्रा स्कूटी योजना संचालित हैं। वर्ष 2021-22 में 03 जनवरी से पोर्टल प्रारम्भ कर राजकीय, निजी महाविद्यालयों तथा विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से ऑन लाईन आवेदन करवाए जाने के लिए उनके दिशा-निर्देश विभाग की वेबसाइट
https://hte.rajasthan.gov.in द्वारा एसएसओ आईडी से लॉगिन कर सिटीजन एप-जी 2 सी के स्कॉलरशिप [CE,TAD,Minority] icon पर क्लिक कर किया जा सकता हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2022 है।