आपसी सहमति से हुआ खातेदारी जमीन का बंटवारा झगडे की जड हुई खत्म, बढा भाईचारा

आपसी सहमति से हुआ खातेदारी जमीन का बंटवारा झगडे की जड हुई खत्म, बढा भाईचारा

आपसी सहमति से हुआ खातेदारी जमीन का बंटवारा
झगडे की जड हुई खत्म, बढा भाईचारा
सवाई माधोपुर, 9 नवंबर। प्रशासन गांव के संग अभियान के डिडवाडा शिविर में कलेक्टर के समक्ष भाईयों की सामलाती जमीन के बंटवारे का मामला सामने आया। उन्होने उपखंड अधिकारी एवं तहसीलदार को मामले में जांच कर बंटवारे की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए। शिविर में गांव के गंगाधर, रामलाल, मदनलाल एवं शंभूलाल तथा इनके भतीजे मेघराज एवं बनवारी ने सामलाती भूमि के बंटवारे का आवेदन प्रस्तुत किया। मौके पर ही पटवारी एवं अन्य राजस्वकर्मियों ने जमीन के कागजातों की जांच की। आपसी सहमति से बंटवारे का पत्र तैयार किया। लगभग 2.78 हैक्टेयर भूमि का बंटवारा पत्र तैयार कर कलेक्टर ने भाईयों को सौंपा। बंटवारा पत्र प्राप्त करने पर भाईयों के मुंह से निकला भला हो सरकार का जो भाईयों के बीच झगडे की जड खत्म हो गई। आपसी सद्भाव एवं भाईचारा बना रहा।

G News Portal G News Portal
45 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.