एनएसपी पोर्टल पर केवाईसी अद्यतन एवं आधार प्रमाणीकरण की अंतिम तिथि 30 नवंबर

एनएसपी पोर्टल पर केवाईसी अद्यतन एवं आधार प्रमाणीकरण की अंतिम तिथि 30 नवंबर

एनएसपी पोर्टल पर केवाईसी अद्यतन एवं आधार प्रमाणीकरण की
अंतिम तिथि 30 नवंबर
सवाई माधोपुर, 26 नवंबर। अल्पसंख्यक छात्र/छात्राओं को प्रदान की जाने वाली प्री-मेैट्रिक,पोस्ट-मैट्रिक एवं मैरिट कम मीन्स छात्रवृति हेतु शिक्षण संस्थाओं का एन.एस.पी. पोर्टल पर पंजीकरण (केवाईसी) अद्यतन आधार प्रमाणीकरण के आवेदन की अन्तिम तिथि छात्रवृति हेतु 30 नवंबर निर्धारित की गई है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सलीम खान ने बताया कि आवेदन की अन्तिम तिथि से पूर्व जिले के राजकीय एवं गैर राजकीय मान्यता प्राप्त समस्त शिक्षण संस्थाओं यथा प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय,आई.टी.आई. एवं पोलिटेक्निक संस्थान, इंजिनियरिंग, मेडिकल, नर्सिंग, आयुर्वेद, यूनानी, कृषि, पशु चिकित्सा एवं अन्य समस्त प्रकार के महाविद्यालय जिन्होने अभी तक एनएसपी पोर्टल पर पंजीयन, (केवाईसी) अद्यतन एवं आधार प्रमाणीकरण नहीं करवाया है, वे तत्काल रजिस्ट्रेशन (केवाईसी) अद्यतन किया जाना सुनिश्चित करें।

G News Portal G News Portal
27 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.