एक मुश्त समझौता योजना की अन्तिम तिथि 31 मार्च
सवाई माधोपुर, 25 मार्च। सवाईमाधोपुर केन्द्रीय सहकारी बैंक की कृषि/अकृषि एकमुश्त समझौता योजना 2019 का लाभ लेने की अन्तिम तिथि आगामी 31 मार्च है।
बैंक के प्रबंध निदेशक केदार मल मीना ने बताया कि इस योजना में किसानों के अवधिपार ऋणों के अंकित ब्याज दर या 8 प्रतिशत साधारण ब्याज में से जो भी कम ह,ै लिया जायेगा।
इस योजना में उपभोक्ता ऋण, स्वरोजगार ऋण, पोप व अन्य राजकीय प्रायोजित योजनाओं में वितरित ऋणों के प्रथम अवधिपार की तिथि को प्रकरण में बकाया राशि तथा इस राशि का आधा ब्याज लिया जायेगा। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए बैंक की शाखा में सम्पर्क कर सकते हैं।