वैक्सीनेशन का अंतिम अवसर कल -गंगापुर सिटी

वैक्सीनेशन का अंतिम अवसर कल -गंगापुर सिटी

टीकाकरण से वंचित हेल्थवर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स, प्रारंभिक शिक्षा, पंचायतीराज, सामाजिक न्याय, कृषि, नगर निकाय, पुलिस कार्मिकों को कोविड-19 के वैक्सीनेशन का अंतिम अवसर कल -गंगापुर सिटी

जिले में कोविड-19 के लिए फ्रंट लाइन वर्कर्स, हैल्थवर्कर्स एवं अन्य को टीकाकरण किया जा रहा है। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने बताया कि चिन्हित लोगों ने अभी तक वैक्सीनेशन नहीं करवाया है, उन्हें अंतिम अवसर देते हुए 19 फरवरी को जिला चिकित्सालय सवाई माधोपुर एवं उप जिला चिकित्सालय गंगापुर में वैक्सीनेशन किया जाएगा।कलेक्टर ने इस संबंध में सीएमएचओ डॉ तेजराम मीना को निर्देश दिए किए टीकाकरण के लिए चिन्हित किए गए हैल्थकेयर वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स, पुलिस, नगर निकाय, पंचायत राज, कृषि, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, प्रारंभिक शिक्षा के शिक्षक आदि में से जो आज तक टीकाकरण से वंचित है, उनकी सूची तैयार कर संबंधित को सूचना देते हुए टीकाकरण करवाया जाए।ब्लाक सीएमएचओ बत्तीलाल मीना ने बताया कि इसके लिए गंगापुर में टीकाकरण सैशन साइट बनाई गई है तथा 19 फरवरी को ऐसे लोगों के टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को टीकाकरण से वंचित रहे लाभार्थियों को सूचित कर टीकाकरण करवाने का आग्रह किया है।

G News Portal G News Portal
14 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.