श्रीराम मन्दिर निर्माण हेतु देशव्यापी अभियान का शुभारम्भ

श्रीराम मन्दिर निर्माण हेतु देशव्यापी अभियान का शुभारम्भ

श्रीराम मन्दिर निर्माण हेतु देशव्यापी अभियान का शुभारम्भ
सवाई माधोपुर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए चलाए जा रहे देशव्यापी अभियान का सवाई माधोपुर जिले में 17 जनवरी को शुभारंभ 17 जनवरी को बालिका आदर्श विद्या मंदिर मानटाउन सवाई माधोपुर में महंत 108 विष्णु दास महाराज, स्वामी देव आनंद गिरी महाराज एवं स्वामी दयालु गौर दास महाराज के आतिथ्य में हुआ।
इस दौरान विष्णु दास जी महाराज एवं स्वामी देव आनंद गिरी जी महाराज ने कहा कि एक लंबे संघर्ष के बाद श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण का यह क्षण हमें देखने को मिला है। देश के हिन्दू समाज ने इस मंदिर के लिए ना केवल 76 युद्धों में 4 लाख से अधिक बलिदान दिए हैं वरन अपने ही देश में एक लंबी कानूनी लड़ाई भी लड़ी, जिसमें सुप्रीम कोर्ट का तथ्य आधारित निर्णय समग्र हिन्दू समाज के पक्ष में आया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राजस्थान क्षेत्र प्रचारक निम्बाराम ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर एक राष्ट्रमन्दिर की भांति विश्व के सम्पूर्ण हिन्दू समाज की धार्मिक व सांस्कृतिक आस्था का केंद्र होगा। इस मंदिर के माध्यम से अयोध्या नगरी पुनः अपने वैभव को प्राप्त करेगी। यह अभियान केवल एक संगठन का अभियान ना होकर जन जन का अभियान है क्योंकि भगवान राम जन जन की आस्था के केंद्र हैं।
इस देश के सभी निवासी भगवान राम के वंशज हैं। राम के लिए सभी लोग जाति, सम्प्रदाय, धर्म राजनैतिक विचारधारा के ऊपर एक समान हैं। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर सभी भारतवासियों के स्वाभिमान का प्रतीक है। यह अभियान देश के प्रत्येक व्यक्ति के पास पहंुचना चाहिए तथा प्रत्येक व्यक्ति को इसमें अपनी सामर्थ्य के अनुसार समर्पण करना चाहिए।
इस दौरान गोकुल चंद गोयल ने 21 लाख रुपए, वीरेंद्र धाबाई 5 लाख, रमेश पहाड़िया 5 लाख, भवानी मीणा 5 लाख, डॉ भरत लाल मथुरिया 2 लाख 51 हजार, डॉ रूप सिंह 2 लाख 51 हजार, जितेंद्र गोठवाल 1 लाख 51 हजार, रामेश्वर गर्ग 1 लाख 21 हजार, कमलेश जेलिया 1 लाख 51 हजार, सुरेश जैन 1 लाख 1 हजार 111, दिनेश शर्मा 1 लाख 11 हजार, अभिनंदन 1 लाख, शिवदयाल 1 लाख, नरेंद्र मोहन गर्ग 1 लाख, सतीश अग्रवाल 1 लाख रूपये की राशि मन्दिर निर्माण के लिए समर्पित की।
श्रीराम मंदिर निधि समर्पण समिति के जिला मंत्री समय सिंह एवं सह मंत्री दिनेश गोहिल ने बताया कि निधि समर्पण अभियान के प्रथम दिवस पर ही 53 लाख रुपए की धनराशि संकलित हुई है।

G News Portal G News Portal
46 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.