वकीलों ने किया एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन

वकीलों ने किया एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन

वकीलों ने किया एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन

सवाई माधोपुर 20 जनवरी 2021

सवाई माधोपुर पोक्सो कोर्ट में परिवादी की और से पुलिस के खिलाफ पैरवी करना एक वकील को भारी पड गया। मानटाउन थाने में धोखाधडी का मुकदमा दर्ज करवाने गए वकील अनुपम शर्मा को ही पुलिस ने बंद कर दिया। इससे नाराज वकीलों ने पुकिस अधीक्षक कार्यालय के समक्ष पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा । ऐसा नहीं होने पर वकीलों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। वकीलों ने बताया कि 16 जुलाई को वैदपुरा निवासी एक परिवादी ने विशेष न्यायालय पोक्सो में इस्तगासा पेश किया था । जिसमें वकील अनुपम ने पैरवी की। मामले में विशेष न्यायालय पॉक्सो ने रवांजना डूंगर एसएचओ मुकेश मीणा ,दो एएसआई, एक हेड कांस्टेबल, चार कांस्टेबल तथा पुलिस अधीक्षक व डीवाईएसपी के विरुद्ध आईपीसी तथा पोक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं में संज्ञान लेकर न्यायालय में पेश होने के आदेश जारी किए। पुलिस ने वकील पर राजीनामा करवाने का दबाव डाला, लेकिन वकील ने ऐसा करने से मना कर दिया। इसका खामियाजा वकील को थाने में बंद होकर चुकाना पड़ा। वकील अनुपम मानटाउन थाने में अमेज़न कम्पनी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराने गए थे। इस दौरान पुलिस ने उनको ही थाने में बंद कर मारपीट की। बमुश्किल पुलिस ने उन्हें छोड़ा। इससे नाराज वकीलों ने एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन कर पुलिस के खिलाफ जमकर नारे लगाए तथा दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग और पीड़ित वकीलों के परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग भी की। ऐसा नहीं होने पर वकीलों ने आंदोलन की चेतावनी दी।

G News Portal G News Portal
30 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.