खंडार तिराहे तक बनने वाली सडक का शिलान्यास

खंडार तिराहे तक बनने वाली सडक का शिलान्यास

खंडार तिराहे तक बनने वाली सडक का शिलान्यास
सवाई माधोपुर 8 फरवरी। विधायक स.मा. दानिश अबरार ने सोमवार को लटिया नाले पर शिलान्यास कर सडक निर्माण की नींव रखी।
विधायक दानिश अबरार ने बताया कि भैरू दरवाजे के आगे लटिया नाले के पास संकरा मार्ग होने से आवागमन में वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है। यहां दिनभर जाम की स्थिति रहने से शहरवासियों की काफी लंबे समय से लटिया नाले को कवर्ड कर एलिवेटेड रोड की तर्ज पर सडक निर्माण करवाने की मांग थी। आमजन व वाहन चालकों की परेशानी एवं शहरवासियों की मांग को देखते हुए विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर प्रपोजल तैयार करवाया था। जिसे विभाग ने मंजूद कर वित्तीय स्वीकृति जारी कर टैंडर जारी किए थे।
उन्होंने बताया कि पहले चरण में लटिया नाले की पुलिया के पहले छोर से जामा मस्जिद के सामने तक नाले को कवर्ड कर सडक बनाने का कार्य चल रहा है। दूसरे चरण में अब जामा मस्जिद से खंडार तिराहे तक आवागमन सुगम बनाने के लिए नाले का कवर कर करीब 100 मीटर लंबी व 7 मीटर चैडी सडक का निर्माण करवाया जाएगा। बारिश से पहले तक सडक का निर्माण कार्य पूर्ण होने से वाहन चालकों व शहरवासियों को डेढ करोड से बनने वाली सडक की सौगात मिलेगी।

G News Portal G News Portal
76 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.