महिला सशक्तिकरण के संबंध में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
सवाई माधोपुर 6 सितम्बर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सवाई माधोपुर के तत्वाधान में 11 सितम्बर को आयोजित होने वाली द्वितीय आॅनलाईन/आॅफलाईन राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु आमजन में राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिये सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर की सचिव श्वेता गुप्ता द्वारा कुश्तला, रवाजना डूंगर, फलौदी, टोडरा, फिरोजपुरा, कुशालीपुरा एवं पुराना शहर आदि स्थानों में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर की सचिव श्वेता गुप्ता ने विधिक जागरूकता शिविर में उपस्थित आमजन को राष्ट्रीय लोक अदालत का महत्व बताते हुए जानकारी दी कि लोक अदालत के माध्यम से आपसी सहमति से प्रकरणों का निस्तारण किया जाता है, जिससे किसी एक पक्ष की जीत या हार नहीं होने से पक्षकारों के मध्य आपसी सामंजस्य बना रहता है। लोक अदालत के माध्यम से प्रकरणों का निस्तारण होने से इसकी कोई अपील भी नहंी होती है। उन्होंने आमजन से लोक अदालत के माध्यम से अधिकाधिक संख्या में प्रकरणों का अंतिम निस्तारण करवाकर इसका लाभ प्राप्त करने के लिये प्रेरित किया। लोक अदालत में अधिकाधिक राजीनामा योग्य प्रकरणों, प्री-लिटीगेषन प्रकरणों को संबंधित न्यायालय के समक्ष अपने प्रकरणों को प्रस्तुत किए जाने हेतु प्रेरित किया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने महिला सशक्तिकरण के संबंध में विधिक जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि लैंगिक असमानता मुख्य सामाजिक मुद्दा है जिसमें महिलाएं पुरूषवादी प्रभुत्व देश में पिछडती जा रही है। पुरूष और महिला को बराबरी पर लाने के लिए महिला सशक्तिकरण में तेजी लाने की जरूरत है। सभी क्षेत्रों में महिलाओं का उत्था राष्ट्र की प्राथमिकता में शामिल होना चाहिए। महिला एवं पुरूष के बीच की असमानता कई समस्याओं को जन्म देती है जो राष्ट्र के विकास में बडी बाधा के रूप में सामने आ सकती है। ये महिलाओं को जन्मसिद्ध अधिकार है कि उन्हें समाज में पुरूषों के बराबर महत्व मिलें। सशक्तिकरण को लाने के लिए महिलाओं को अपने अधिकारों से अवगत होना चाहिए। न केवल घरेलू और पारिवारिक जिम्मेदारियाॅ बल्कि महिलाओं को हर क्षेत्रों में सक्रिय और सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। साथ ही नालसा एवं रालसा द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए 11 सितम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत, महिला सशक्तिकरण, नालसा एवं रालसा की योजनाओं के पोस्टर एवं पम्पलेट्स वितरित किये। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के वरिष्ठ लिपिक महेन्द्र बैरवा सहित अन्य आमजन उपस्थित थे।