छात्राओं को दी विधिक जानकारी
सवाई माधोपुर 9 मार्च। अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति एवं सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट खंडार के द्वारा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय खंडार में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
विधिक जागरूकता शिविर में उपस्थित स्कूली छात्राओं को महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकारों से संबंधित कानूनी जानकारी प्रदान की। इसके साथ ही एड्स पीड़ित, वृद्धजनों के अधिकार व दिव्यांगजन के अधिकारों से संबंधित जानकारी से भी अवगत कराया। विधिक जागरूकता शिविर में उपस्थित स्कूली छात्राओं को बताया कि 3 मार्च से 10 मार्च तक की अवधि के दौरान अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह मनाया जा रहा है। इस सप्ताह को मनाये जाने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं को कानूनी जानकारी देकर उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।
इसके साथ ही अध्यक्ष ने बालिका शिक्षा पर भी जोर दिया तथा इसके साथ पीड़ित प्रतिकर स्कीम 2011 व लोक अदालत की जानकारी से भी अवगत कराया।
विधिक जागरूकता शिविर में पैनल अधिवक्तागण हरीलाल बैेरवा, रमेश चंद तहेरिया, रविशंकर गर्ग व राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ सुजाता शर्मा भी उपस्थित थी।