छात्राओं को दी विधिक जानकारी  खण्डार 

छात्राओं को दी विधिक जानकारी खण्डार 

छात्राओं को दी विधिक जानकारी

खण्डार  तालुका विधिक सेवा समिति खंडार के तत्वाधान में अधिवक्ता रविशंकर गर्ग द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन गणेश माध्यमिक आदर्श विद्यामंदिर, खंडार में आयोजित किया गया।
विधिक जागरूकता शिविर में उपस्थित छात्राओं को बताया की विधिक सेवा सप्ताह 3 मार्च से 10 मार्च तक मनाया जा रहा है तथा इस सप्ताह को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को कानूनी जानकारी देकर उनके अधिकारों से अवगत कराना है। उपस्थित छात्राओं को बताया कि प्रतिवर्ष 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। अधिवक्ता रविशंकर गर्ग ने उपस्थित छात्राओं को बताया कि नारी का सारा जीवन पुरुष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने में ही बीत जाता है साथ ही बताया कि विवाह के लिए लड़के की उम्र 21 वर्ष और लड़की के लिए 18 वर्ष निर्धारित की गई है। पैनल अधिवक्ता हरीलाल बेरवा ने पीड़ित प्रतिकर स्कीम 2011 निशुल्क विधिक सहायता सहायता तथा नालसा व रालसा द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी प्रदान की। विधिक जागरूकता शिविर में प्रधानाचार्य बद्रीलाल एवं बजरंग लाल प्रजापत एवं अध्यापिका ज्योति शर्मा भी उपस्थित थी।
नोट:- समाचार के लिए फोटो भेजा है। 3

G News Portal G News Portal
26 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.