अन्तर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के तहत छात्राओं को दी विधिक जानकारी

अन्तर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के तहत छात्राओं को दी विधिक जानकारी

अन्तर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के तहत छात्राओं को दी विधिक जानकारी
सवाई माधोपुर 5 मार्च। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सवाई माधोपुर के तत्वाधान में अन्तर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के तहत 5 मार्च को पैनल अधिवक्ता हनुमान गुर्जर द्वारा सिस्को वैबेक्स के माध्यम से आॅनलाईन एवं पैनल अधिवक्ता राजेन्द्र यादव व पीएलवी मुकेश कुमार शर्मा ने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मानटाउन सवाई माधोपुर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।आॅनलाईन शिविर से जुड़े अधिवक्ता एवं पीएलवी को जानकारी देते हुए हनुमान प्रसाद गुर्जर ने बताया कि आज महिलाएं आत्मनिर्भर और सक्षम है। महिलाओं ने आज हर क्षेत्रमें खुद को बेहतर साबित किया है और अपनी प्रतिभा का लोहा न सिर्फ देश में बल्कि विदेश में भी मनवाया है, इसलिए महिलाओं के सम्मान और सराहना के लिए प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।
राजेन्द्र यादव, पैनल अधिवक्ता ने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मानटाउन सवाई माधोपुर में उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं अन्य आमजन को जानकारी देते हुए बताया कि समाज में महिलाओं के प्रति फैली असमानताओं को दूर करने, महिलाओं की शिक्षा और विकास पर जोर देने, उन्हें उनके अधिकार दिलवाने और अपनी शक्ति का एहसास करवाने समेत उनके अंदर आत्मनिर्भर बनने का भाव पैदा करने के मकसद से हर वर्ष 8 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस एक गौरवमयी दिन है। यह नारियों के प्रति सम्मान व्यक्त करने एवं उन्हें अपनी शक्ति का एहसास करवाने का दिन है। 21वीं सदी में भी जहाॅ लोगों पर माॅडर्न सोच हावी हो गई, तो वही आज भी कई महिलाएं गुलामी का दंश झेल रही है। महिलाओं के बिना किसी भी समाज या देश के विकास के बारे में नही सोचा जा सकता है क्योंकि महिलाएं न सिर्फ किसी परिवार का मुख्य आधार होती है और परिवार को एक सूत्र में बांधने का काम भी करती है, बल्कि देश की उन्नति, प्रगति और विकास में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। साथ ही पीडित प्रतिकर स्कीम 2011, निःशुल्क विधिक सहायता एवं नालसा व रालसा द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

G News Portal G News Portal
63 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.