विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने रूकमणी वृद्धाश्रम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा – सवाईमाधोपुर

विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने रूकमणी वृद्धाश्रम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा – सवाईमाधोपुर

विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने रूकमणी वृद्धाश्रम का निरीक्षण कर
व्यवस्थाओं का लिया जायजा
सवाईमाधोपुर, 17 अगस्त। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्वेता गुप्ता ने रीको एरिया स्थित रूकमणी वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया।
सचिव ने निरीक्षण मे वृद्धजनों को दी जाने वाली सुविधा और सहायता, चिकित्सकीय सुविधा, फर्स्ड एड बॉक्स की व्यवस्था, कुशल परामर्शदाता, पीडितों को आश्रय की सुविधा, बाथरूम और टॉयलट, पर्याप्त ओढने-बिछाने की व्यवस्था, वृद्धजनों को दैनिक उपयोग की वस्तुओं की उपलब्धता, भोजन की व्यवस्था आदि के संबंध में पूछताछ कर जांच की।
सचिव ने मौके पर उपस्थित रूकमणी वृद्धाश्रम के सचिव रविन्द्र वसावतिया को पीडित वृद्धजन को आश्रय की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने, आश्रय में साफ-सफाई रखने, औढने व बिछाने की पर्याप्त व्यवस्था रखने के संबंध में निर्देश प्रदान किये। वृद्धाश्रम में पीडित वृद्धजन को दी गई सहायता संबंधी रजिस्टर आदि की जांच कर व्यवस्थाओं को सुधारने तथा सेनेटाईजर, मास्क के प्रयोग करने हेतु निर्देश प्रदान किये। इस अवसर पर प्रबन्धक हेमन्त महावर, केयर टेकर नेतराम मीना एवं बरफी मीना भी उपस्थित थे।

G News Portal G News Portal
69 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.