पाँच खाद डीलरों का लाइसेंस निलंबित
सवाई माधोपुर, 16 नवंबर। निर्धारित दर से अधिक राशि वसूलने तथा अन्य अनियमितताएं मिलने पर कृषि उपनिदेशक ने जिले के पांच खाद डीलरों(विक्रेताओं) के लाइसेंस निलंबित किए है। कृषि उप निदेशक रामराज मीना ने मै. राजस्थान एग्रो सर्विस सेंटर उपभोक्ता भंडार दुकान नंबर 16 बजरिया सवाई माधोपुर, मै. प्रजापति खाद बीज भंडार फुलवाडा गंगापुर सिटी, मैं बीआर एंटरप्राइजेज ग्राम रजवाना, मै. अक्षिता खाद बीज भंडार ग्राम डाबर, मै. सोनम खाद बीज भंडार ग्राम गोठ के लाइसेंस निलंबित किए है।