थाने में जमा होंगे लाईसेंसधारी हथियार
सवाई माधोपुर 9 अगस्त। पंचायती राज चुनाव (जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य) को शांतिपूर्ण, स्वतंत्र और निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न करवाना सुनिश्चित करने के लिये जिला मजिस्ट्रेट राजेंद्र किशन ने सवाईमाधोपुर जिले की राजस्व ग्राम सीमाओं में निवासरत आर्म्स लाइसेंसधारकों को पुलिस थाने में हथियार जमा करवाने के निर्देश दिये हैं।
यह आदेश सीमा सुरक्षा बल, अर्द्धसैनिक बल, सशस्त्र पुलिस, सिविल डिफेन्स, होमगार्ड, बैंक के सुरक्षा गार्ड, केन्द्रीय ध् राज्य सरकार के उन कर्मचारियों पर लागू नहीं होगें जो कि कानून व्यवस्था के संबंध में अपने पास हथियार रखने को अधिकृत हो अथवा जिन्हें इस हेतु पृथक से अनुमति प्रदान की गई हो।
हथियार जमा न करवाने पर लाइसेंस निरस्त कर हथियार जब्त कर लिया जायेगा। यह आदेश माननीय बॉम्बे उच्च न्यायालय द्वारा गोविन्द बनाम विवेक कुमार व अन्य के वाद में दिये निर्णय के अधीन होगा।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.