लायंस क्लब गरिमा ने मनाया होली मिलन समारोह-गंगापुर सिटी 

लायंस क्लब गरिमा ने मनाया होली मिलन समारोह-गंगापुर सिटी 

लायंस क्लब गरिमा ने मनाया होली मिलन समारोह, आगामी वर्ष हेतु कार्यकारिणी का हुआ मनोनयन-गंगापुर सिटी
लायंस क्लब गंगापुर सिटी गरिमा की साधारण सभा एवं होली मिलन समारोह का रविवार शाम नहर रोड़ स्थित शिवम मैरिज होम में क्लब अध्यक्ष कुबेर गोयल की अध्यक्षता में आयोजन किया गया ।
 कार्यक्रम में क्लब सचिव मनीष सागवान द्वारा वार्षिक सेवा गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया तथा क्लब कोषाध्यक्ष मयंक अग्रवाल द्वारा आयव्यय प्रतिवेदन सदन के समक्ष प्रस्तुत किया गया । इस दौरान क्लब में नवीन सदस्य के रूप में शशिकांत शुक्ला, नेहा शुक्ला, नितेश मोदी, मनीष धौंधूपुरा को शामिल किया गया । क्लब की नॉमिनेशन कमेटी के सदस्यों में शामिल लायन सौरभ बरड़िया, लायन आशीष कुमार शर्मा ने क्लब अध्यक्ष कुबेर गोयल के साथ मिलकर आगामी लायन वर्ष हेतु क्लब की नवीन कार्यकारिणी के मनोनयन की घोषणा की जिसमें अध्यक्ष लायन मनीष अग्रवाल सागवान फर्नीचर, सचिव लायन सचिन बंसल सुंदरम साड़ी, कोषाध्यक्ष लायन सोमव्रत अग्रवाल यूटीआई म्युचुअल फण्ड, प्रशासक एवं प्रभारी लायन कृष्ण कुमार गोयल कुबेर मेडिकल, प्रथम उपाध्यक्ष एवं GMT प्रभारी लायन रक्षा सौरभ बरड़िया, द्वितीय उपाध्यक्ष एवं GLT प्रभारी लायन आभा मुकेश मीना, तृतीय उपाध्यक्ष एवं GST प्रभारी लायन डॉ. तृप्ति मुकेश बंसल, क्लब मेम्बरशिप चैयरपर्सन लायन ओम प्रकाश अग्रवाल ओम मेडिकल, क्लब LCIF चैयरपर्सन लायन सीए दिव्या मयंक अग्रवाल, क्लब मार्केटिंग कम्युनिकेशन चैयरपर्सन लायन विनोद खंडेलवाल पत्रकार, क्लब सर्विस चैयरपर्सन लायन मुकेश राजाराम मीना, क्लब सर्विस को-चैयरपर्सन लायन लक्ष्मीनारायण अग्रवाल श्रीनाथ मेडिकल व लायन कृष्ण कुमार मित्तल नंदिका डेयरी, क्लब टेल टेमर लायन सपना सचिन बंसल, क्लब टेल ट्विस्टर लायन रचना कृष्णकुमार मित्तल, क्लब प्रवक्ता लायन पूजा विनोद खंडेलवाल, चीफ MOC लायन दीपिका पंकज जैन को नियुक्त किया जाकर संचालक मंडल में लायन सौरभ बरड़िया, लायन आशीष कुमार शर्मा राज्य कर अधिकारी, लायन मयंक अग्रवाल एडवोकेट, लायन पंकज मंगलम, लायन पंकज जैन सुरेंद्र स्टोर, लायन विमल अग्रवाल, लायन अमित गोयल रौंसी वाले, लायन राहुल सिंह नरुका को शामिल किया गया । सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों का क्लब सदस्यों द्वारा माल्यार्पण कर अभिनन्दन किया गया । होली मिलन के तहत क्लब की महिला सदस्यों एवं बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक शानदार एवं मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई । मंच संचालन लायन रक्षा बरड़िया, लायन भावना गोयल, लायन पूजा खण्डेलवाल, लायन डॉ तृप्ति बंसल एवं लायन आशीष कुमार शर्मा द्वारा किया गया । इस अवसर पर सभी क्लब सदस्य परिवार सहित उपस्थित रहे ।

G News Portal G News Portal
24 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.