लायंस क्लब गरिमा ने किया नवनिर्वाचित लायन सभापति, उपसभापति एवं लायन पार्षदों का सम्मान
यहाँ विजय पैलेस में आयोजित एक कार्यक्रम में लायंस क्लब गरिमा ने नवनिर्वाचित सभापति लायन शिवरतन गुप्ता, लायंस क्लब गरिमा के अध्यक्ष एवं वार्ड 27 से विजयी लायन कृष्ण कुमार गोयल, क्लब गरिमा के सदस्य लायन राहुल नरुका के परिवार से पूर्व सभापति गीता देवी नरुका के अतिरिक्त नवनिर्वाचित उपसभापति वीरेंद्र शर्मा का माला एवम साफा शॉल पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया।
कार्यक्रम में मंच संचालन कर रहे लायंस क्लब के रीजन सेक्रेटरी लायन आशीष शर्मा ने लायंस क्लब गरिमा के सदस्यों द्वारा किये गए सेवा कार्यो का उल्लेख किया। लायन आशीष शर्मा ने बताया पिछले वर्ष लगाए गए नेत्र चिकित्सा शिविर में 1500 से ज्यादा निःशुल्क ऑपरेशन किये गए।
क्लब अध्यक्ष लायन कृष्ण कुमार गोयल ने कहा कि शहर के विकास के लिए वे पूरी तरह से समर्पित है एवं शहर के विकास के लिए सभापति से कदम से कदम मिलाकर गंगापुर की सभी प्रकार की समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेंगे।
लायन कृष्ण कुमार गोयल ने कहा कि क्लब गरिमा ने नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किया है उन्होंने नवनिर्वाचित सभापति से अनुरोध किया कि गंगापुर शहर में नेत्र चिकित्सा हेतु एक अस्पताल की आवश्यकता है अतः सभापति महोदय एक नेत्र चिकित्सालय बनाने के लिए लायंस क्लब गरिमा को कोई उपयुक्त जगह उपलब्ध करा दें जिससे शहर की आवश्यकता अनुसार एक बड़ा चिकित्सालय तैयार हो सके जहां नेत्र चिकित्सा से संबंधित सभी प्रकार के रोगों का निशुल्क इलाज किया जा सके।
आयोजित कार्यक्रम में लॉयन मनीष सागवान कोषाध्यक्ष लॉयन मयंक अग्रवाल चार्टर अध्यक्ष लॉयन सौरव बरडिया, लॉयन पंकज मंगलम लायन मुकेश मीणा, लायन डॉक्टर संतोष गुप्ता, लॉयन अरुण शर्मा, लॉयन राहुल नरूका, लॉयन ओम अग्रवाल लॉयन लक्ष्मी अग्रवाल लॉयन सोमव्रत अग्रवाल, लॉयन केके मित्तल, लॉयन विनोद खंडेलवाल, लॉयन विमल गुप्ता लॉयन, डॉक्टर मानव जैन, डॉ मुकेश बंसल, लॉयन नितिन अग्रवाल एवम शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.