लायन्स क्लब ने दशहरा मैदान उद्यान में लगाये 151 पौधे
गंगापुर सिटी 1 जुलाई। लायन्स क्लब द्वारा 1 जुलाई गुरूवार को नगरपरिषद से गोद लिए गए दशहरा मैदान पार्क में प्रान्तीय निर्देशानुसार अध्यक्ष लायन दीनदयाल गुप्ता की अध्यक्षता में 151 पौधों का वृक्षारोपण किया गया।
दशहरा मैदान पार्क के संयोजक लायन भागीरथलाल गुप्ता रेंजर नें बताया कि दशहरा मैदान पार्क को जनता के लिए प्रातकालीन व सांयकालीन भ्रमण हेतु बनानें में कोई भी कसर क्लब द्वारा नही छोड़ी जायेगी। इस अवसर पर प्रान्तीय सचिव अवार्ड लायन दिनेश सिंहल पत्रकार ने बताया कि लायन्स क्लब गंगापुर सिटी वृक्षारोपण के कार्य के लिए प्रान्त इनको सम्मानित करेगा। नगरपरिषद के सभापति लायन शिवरतन अग्रवाल ने इसे सराहनीय बताया।
इस अवसर पर क्लब के संरक्षक लायन राधेश्याम विजयवर्गीय, डॉ. निर्मल शर्मा, ममता शर्मा, सतीश गुप्ता प्रेमधर्म कांटा, सुरेन्द्र विजयवर्गीय, सत्यनारायण पटवारी, अरविन्द हुडकी वाले सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।