लायन्स क्लब का दशहरा मैदान गोद लेने का निर्णय गंगापुर सिटी

लायन्स क्लब का दशहरा मैदान गोद लेने का निर्णय गंगापुर सिटी

लायन्स क्लब का दशहरा मैदान गोद लेने का निर्णय
गंगापुर सिटी 6 मार्च। लायन्स क्लब अध्यक्ष लायन दीनदयाल गुप्ता, प्रान्तीय एशिनल सैकेट्री दिनेश सिंहल पत्रकार जोन चैयरपर्सन लायन अनुज शर्मा लायन्स क्लब सदस्य लायन भागीरथ लाल गुप्ता ने शनिवार को प्रातः दशहरा मैदान में जाकर सभापति शिवरतन अग्रवाल को दशहरा मैदान को पार्क हेतु गोद लेने का आग्रह किया।
जिस पर लायन शिवरतन अग्रवाल ने लायन्स क्लब द्वारा किये जा रहे इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि लायन्स क्लब देश ही नही विदेशों में भी कार्य कर रहा है और दशहरा मैदान को गोद लेने से इसकी स्वच्छता में प्रगति होगी। उन्होने नगरपरिषद की ओर से भी पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।

G News Portal G News Portal
23 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.