लायन्स क्लब का होली मिलन समारोह सपन्न गंगापुर सिटी

लायन्स क्लब का होली मिलन समारोह सपन्न गंगापुर सिटी

लायन्स क्लब का होली मिलन समारोह सपन्न
गंगापुर सिटी 2 अप्रैल। लायन्स क्लब का होली मिलन समारोह 1 अप्रैल गुरूवार को क्लब अध्यक्ष लायन दीनदयाल गुप्ता की अध्यक्षता में सांय 6 बजे से मनाया गया। जिसमे वृन्दावन की सुप्रसिद्व पार्टी बंजारा एण्ड यूजिकल ग्रुप के कलाकारो ने होली के गीतो पर समां बांध दिया और उपस्थित श्रोताओं को नाचने पर मजबूर कर दिया। 3 घन्टे से भी अधिक चले इस कार्यक्रम में लायन सरोज गर्ग द्वारा मूर्खाधिपति, एम.जे.एफ. लायन शिवरतन अग्रवाल सभापति नगर परिषद गंगापुर सिटी व मूर्खाधिराज लायन डॉ. विजेन्द्र सिंह गुर्जर को बनाया गया दोनो का श्रृंगार लायन सरेाज गर्ग एवं लायन संजना मित्तल ने किया।
समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर को क्लब अध्यक्ष लायन दीनदयाल गुप्ता ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने कहा कि लायन्स क्लब 104 वर्षो से विश्व में 218 देशो में नैत्र शिविर, डायबीडिज, ब्लड प्रेशर एवं विकलांग शिविर निरूशुल्क करके जनता को जो राहत दी है वह अविस्मरणिय है। मै धन्यवाद देता हॅू जनता को जिन्होने पीडित मानव की सेवा के लिए लायन्स क्लब जोइन किया है। क्लब अध्यक्ष लायन दीनदयाल गुप्ता ने होली मिलन समारोह में पधारे सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मूर्खाधिपति लायन शिवरतन अग्रवाल एवं मूर्खाघिराज लायन डॉ. विजेन्द्र सिंह गुर्जर ने कहा कि क्लब के सदस्यों ने जो उपाधियों से हमे नवाजा गया है उसे देखकर हम अभिभूत हो गये है और आज से हम दोनो की नई जोड़ी का अध्याय शुरू हो गया है। समारोह में प्रान्तीय एडिशनल सैकेटरी लायन दिनेश सिंहल पत्रकार, जोन चैयरपर्सन लायन डॉ. अनुज शर्मा सहित लायन सुनील गुप्ता, लायन गौरी गुप्ता, लायन विजय मुकूट आईकेयर, लायन कृष्णा गुप्ता, लायन सुरेन्द्र मित्तल, लायन संजना मित्तल, लायन बालमुकुन्द बौहरा, लायन दीपिका सिंहल, लायन सतीश चन्द गुप्ता, लायन मुकेश लोहे वाले, लायन रेखा अग्रवाल, लायन राधेश्याम विजयवर्गीय, लायन सुरेन्द्र विजय वर्गीय, लायन सरिता विजयवर्गीय, लायन सुरेन्द्र गर्ग उदेई वाले, लायन कल्पना गर्ग आदि उपस्थित रहे।

G News Portal G News Portal
25 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.