एनयूएलएम योजना के तहत ऋण आवेदक होंगे लाभांवित

एनयूएलएम योजना के तहत ऋण आवेदक होंगे लाभांवित

एनयूएलएम योजना के तहत ऋण आवेदक होंगे लाभांवित
सवाई माधोपुर, 15 जनवरी। टास्क फोर्स कमेटी की बैठक नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र सिंह यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को नगर परिषद सभागार में हुई।
बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक बैंक ऑफ बडौदा के एन शर्मा, यूको बैंक प्रबंधक सी.एल. मीना, प्रबंधक बैंक ऑफ बड़ौदा खेरदा आर.के. मेरोठा, जिला उद्योग विभाग से पंकज मीना, एनयूएलएम जिला प्रबंधक रामेन्द्र कुमार शर्मा, प्रियंका पाठक तथा सामुदायिक संगठक दिनेश माली, रेखा महावर ने व्यक्तिगत ऋण के आवेदन की जांच कर बैंक अधिकारी को दिये।
जिला प्रबंधक प्रियंका पाठक ने बताया कि नगर परिषद सभागार में सुबह 11 बजे एनयूएलएम योजना में व्यक्तिगत ऋण के लिये आवेदन किये गये। आवेदकों को बुलाया गया तथा उनसे रूबरू होकर संबंधित से जानकारी प्राप्त की।
टास्क फोर्स कमेटी की बैठक में कुल 40 आवेदक उपस्थित रहे। जिनमे से प्रत्येक व्यक्ति का साक्षात्कार लिया गया। साक्षात्कार उपरान्त ऋण हेतु समस्त आवेदन बैंको को प्रेषित किये जायेंगे। आवेदको को ऋण राशि पर ब्याज सब्सिडी दिलवायी जायेगी।

G News Portal G News Portal
32 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.