सद्भावना  खेल कूद प्रतियोगिता में लोको स्टार ने जीता फाइनल-गंगापुर सिटी 

सद्भावना  खेल कूद प्रतियोगिता में लोको स्टार ने जीता फाइनल-गंगापुर सिटी 

सद्भावना  खेल कूद प्रतियोगिता में लोको स्टार ने जीता फाइनल-गंगापुर सिटी
सीनियर रेलवे संस्थान गंगापुर सिटी के तत्वाधान में आयोजित की जा रही प्रतियोगिता का हुआ समापन
 स्थानीय चर्च ग्राउंड में 25 जनवरी से चल रही विभिन्न प्रतियोगिताओं का समापन स्थानीय सीनियर रेल संस्थान गंगापुर सिटी में संस्कृति कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ
  कार्यक्रम की अध्यक्षता  जोनल कार्यकारी अध्यक्ष सीएम उपाध्याय ने की विशिष्ट अतिथि के तौर पर मजदूर संघ मंडल सचिव अब्दुल खालिक डॉक्टर  धीरज गोयल डॉ एन आर मीणा डॉ महेंद्र मीणा दिलीप गुर्जर सरफुद्दीन टीटी मौजूद थे कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदन के साथ की विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल स्थान पाने वाले खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए पारितोषिक भेंट कर सम्मानित किया साइकिल दौड़ मेहंदी प्रतियोगिता चित्रकला प्रतियोगिता बैडमिंटन वॉलीबॉल  दौड़ प्रतियोगिता रस्साकशी प्रतियोगिता मै अव्वल आने वाले सभी  खिलाड़ियों का मान सम्मान किया रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में लोको स्टार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 133 रन का लक्ष्य साऊथ  इलेवन क्रिकेट को दिया लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ टीम ने 104 रन बनाए लोको की ओर से बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए चंदन सिंह  ने सर्वाधिक रन बनाए वही साउथ टीम की ओर से बलराम एवं कदम ने अच्छी बल्लेबाजी कर दर्शकों की तालियां बटोरी लोको स्टार के खिलाड़ी श्रीनिवास मीणा अच्छा कैच लेकर मैच का पासा पलट दिया कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं संस्थान सचिव विजेंद्र सिंह मीणा उनकी टीम ने संभाल रखी थी।

G News Portal G News Portal
29 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.