अमरेश्वर वन क्षेत्र में लोगों को किया प्लास्टिक के प्रति जागरूक

अमरेश्वर वन क्षेत्र में लोगों को किया प्लास्टिक के प्रति जागरूक

अमरेश्वर वन क्षेत्र में लोगों को किया प्लास्टिक के प्रति जागरूक
सवाई माधोपुर 8 जुलाई। रणथंभौर वन क्षेत्र में स्थित अमरेश्वर महादेव मन्दिर पर चैदस के दिन दर्शनों को जाने वाले श्रद्धालुओं को पथिक लोक सेवा समिति के सदस्यों व रणथंभौर के आरओपीटी रेंज के फोरेस्टर व वनकर्मियों के द्वारा प्लास्टिक के प्रति जागरूक किया गया।
इस दौरान मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओ को पलास्टिक की थैलियां ले जाने से रोका गया और आगे कभी रणथम्भौर अभ्यारण्य में स्थित मंदिरों में किसी भी प्रकार की प्लास्टिक की थैलिया ओर बोतल नहीं ले जाने के लिए जागरूक किया।
संस्था सचिव मुकेश सीट ने बताया कि संस्था द्वारा प्रत्येक रविवार व विशेष दिनों पर रणथम्भोर बाघ परियोजना क्षेत्र में अलग – अलग धार्मिक स्थलों पर रणथम्भोर स्वच्छता व जागरूकता अभियान चलाया जाता है।
रणथम्भोर में स्थित धार्मिक मंदिरों पर हजारों श्रद्धालु आते हैं जिन्हें जागरूक करने लिए संस्था द्वारा रणथम्भौर स्वच्छता व जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही लोगो को घर घर ओषधि योजना के बारे में जानकारी देकर वर्षा ऋतु में पौधे लगा कर उनकी देखभाल करने का संकल्प भी दिलवाया जाता है।
इस अभियान में संस्था से मुकेश सीट, राजेश बैरवा, लोकेश बडगुजर, वन विभाग से आरोपीटी फोरेस्टर महेंद्र सिंह राजावत, फ्लाइंग इंचार्ज मंगल सिंह, सरदार सिंह, ड्राइवर रामजीलाल, एसटीएफ से लाल सिंह, जमनालाल सैनी, इंचार्ज छीतर लाल सैनी आदि वन कर्मचारी व स्वयंसेवको का अभियान में विषय सहयोग रहा।

G News Portal G News Portal
19 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.